स्वच्छता सर्वेक्षण में व्यापारी एवं उद्योगपति बने सहभागी

जबलपुर दर्पण। स्वच्छता सर्वेक्षण में सर्वोपरी स्थान पर स्थापना हेतु सभी व्यापारी एवं उद्योगपति अपनी सहयोगी भूमिका का निर्वहन करते हुए मुहिम में सहभागी बनें तथा अपने संस्थानों को नए रंग रोगन व सजावट के साथ साफ़ सुथरा बनाएं साथ ही संस्थान एवं आसपास की गंदगी के विधिवत निस्पादन की व्यवस्था बनाए | तथा आमजन व उपभोगताओं में स्वच्छता के प्रति जागरूकता बढाये | स्वच्छता सर्वेक्षण के मापदंडों पर सभी पहलुओं हेतु आवश्यक कार्यवाही में जुड़कर जबलपुर को प्रथम स्थान पर लाने हेतु सकारात्मक प्रयास करें |चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, उपाध्यक्ष राजेश चंडोक, हेमराज अग्रवाल, शंकर नाग्देव, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन पालीहेल्प डेस्क प्रभारी प्रदीप बिस्वारी व कार्यालय सचिव हर नारायण सिंह राजपूत ने सभी से इस स्वच्छता मुहिम को सफल बनाने की अपील की है।



