जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिवराज से डरती है उमा भारती : डॉ मुकेश जायसवाल

जबलपुर दर्पण। आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा कि ऐसा लगता है कि शिवराज सरकार के शराब प्रेम के आगे प्रदेश की फायर ब्रांड नेता पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती डर गई। मध्यप्रदेश की पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती पिछले कई माह से प्रदेश में शराबबंदी को लेकर तारीख-पे-तारीख दे रही रही थी। पहले 8 मार्च 2021 की तारीख दी, फिर उसे बढ़ाकर उन्होंने 15 जनवरी 2022 को फिर 14 फरवरी से प्रदेश में शराबबंदी को लेकर वह लट्ठ लेकर सड़कों पर उतरेगी। घायल फ़िल्म में तरह तारीख-पे-तारीख देती रही एक बार फिर उनकी तीसरी बार की तारीख भी हवा हवाई साबित हुई। 14 फरवरी का दिन बीत जाने के बाद भी पूर्व मुख्यमंत्री उमा भारती जी का कोई अता-पता नही है।मतलब साफ शिवराज की तीसरी आँख से उमा भारती डर गई। शिवराज सरकार ने उमा भारती की घोषणा के बाद प्रदेश में शराब सस्ती करते हुए दुकानों की संख्या डबल कर दी अब देशी और अंग्रेजी दोनों दुकानों की शराब मिलेगी,बार लाइसेंस के तहत अब शराब घर-घर मिलेगी। यही नहीं ,एयरपोर्ट,सुपर बाजार में भी मिलेगी मध्यप्रदेश में शिवराज सरकार शराब माफियाओं के आगे घुटने टेक दिये लगातार अपने निर्णय से शराब के व्यवसाय और उत्पादन को बढ़ाने का काम कर रही है। उनका शराब प्रेम समय-समय पर उजागर हो रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88