कटनी दर्पणमध्य प्रदेश

ग्राम खिरहनी स्थित रपटा नाला का प्रवाह बाधित करने वाले निर्माण कार्य को हटाने की कार्यवाही शुरू

कटनी जबलपुर दर्पण। कटनी नगर तहसील के ग्राम खिरहनी पटवारी हल्‍का नंबर 41 स्थित रपटा नाला के जल स्‍त्रोत के प्रवाह को बाधित करने वाली निर्मित रिटेनिंग बाउंड्री वॉल को जिला प्रशासन की टीम द्वारा हटाने की कार्यवाही सोमवार से शुरू कर दी गई है। तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा ने बताया कि वर्तमान कम्‍प्‍यूटर खसरा अभिलेख में खसरा नंबर 553/2/1, 553/3/1, 553/3/2, 553/6 रकबा 0.660, 0.607, 0.144, 0.442 हेक्‍टेयर प्रवीण बजाज पिता सत्‍यनारायण बजाज के नाम पर भूमि स्‍वामी स्वत्‍व में दर्ज है और भूमि स्‍वामी हक की भूमि पर कांक्रीट से निर्मित रिटेनिंग बाउंड्री वॉल बनाई गई है। जिससे राजस्‍व अभिलेख की कैफियत में दर्ज नाला खसरा नंबर 442 का प्राकृतिक बहाव बाउंड्री वॉल निर्मित होने से बाधित हो रहा है। उन्‍होंने बताया कि मौका मुआयना के बाद मुख्‍य सड़क के दक्षिण दिशा की ओर पुराना पुल निर्मित है तथा पुराने पुल की सीमा दक्षिण पूर्व की ओर बाउंड्री निर्मित है। बाउंड्री निर्माण होने से नाले के स्‍वरूप में परिवर्तन परिलक्षित हो रहा है। निर्मित बाउंड्री रिटेनिंग वॉल से नाले का प्राकृतिक जल बहाव बाधित संभावित प्रतीत होने की वजह से जिला प्रशासन द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही प्रारंभ की गई है। चूंकि रिटेनिंग बाउंड्री वॉल कांक्रीट से बनी हुई है और मजबूत है। इसलिए ब्रेकिंग मशीन से सोमवार से रिटेनिंग वॉल की तुड़ाई का कार्य शुरू किया गया है। सोमवार से शुरू इस कार्यवाही में रिटेनिंग वॉल निर्माण को हटाने की कार्यवाही में कार्यवाही का नेतृत्‍व तहसीलदार कटनी नगर बीके मिश्रा ने किया। इस दल में तहसीलदार कटनी ग्रामीण अजीत तिवारी, प्रभारी राजस्‍व निरीक्षक सुभाष गर्ग, पटवारी तुलाराम वर्मा, प्रकाश गुप्‍ता, भानसिंह बागरी और नगर निगम के अतिक्रमण प्रभारी मानेन्‍द्र सिंह एवं उनके अतिक्रमण दस्‍ता और थाना प्रभारी एनकेजे अनिल यादव और पुलिस बल का संयुक्‍त सहयोग रहा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88