युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष का हुआ नगर आगमन

जबलपुर दर्पण। भारतीय जनता युवा मोर्चा मध्यप्रदेश के अध्यक्ष वैभव पवार का जबलपुर आगमन सड़क मार्ग द्वारा हुआ उनका भव्य स्वागत पाटन बाईपास पर युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष योगेंद्र सिंह ठाकुर के नेतृत्व में किया गया जिसके पश्चात श्री पवार ने भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं से भेंट की साथ ही संत शिरोमणि रविदास जयंती के कार्यक्रमों में सम्मिलित हुए उसके पश्चात मां नर्मदा आरती में सम्मिलित हुए। अवसर पर श्री वैभव पवार ने कहा कि संत शिरोमणि श्री रविदास जी जिन्होंने समाज को अपने विचारों के माध्यम से सही दिशा देने का काम किया और लोगों के मन में एकरूपता स्थापित करने के लिए अनेकों उपदेश दिये उनकी जयंती के कार्यक्रम में सम्मिलित होने का सौभाग्य प्राप्त हुआ। जबलपुर के लोग भाग्यशाली हैं कि उनको माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त होता है संस्कारधानी में आकर माँ नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त न हो तो अधूरा सा महसूस होता है पूरे प्रदेश को अपने आँचल रूपी जल से सिंचित करने वाली मां का आशीर्वाद प्राप्त कर उनकी आरती में सम्मिलित होने का सुअवसर प्राप्त हुआ है। इस अवसर पर जय रोहाणी, अतुल दुबे, हरीश ठाकुर, सरताज मंज़िल, टीटू सोनकर, राहुल कपूर, अभिषेक पॉल, अर्नव तिवारी, लीविश पटेल, चंद्रशेखर पटेल, रौनक अग्रवाल, कुक्की वर्मा आदि कार्यकर्ता उपस्थित थे।



