जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

दीप यज्ञ से उद्घाटित हुआ विराट पुस्तक मेला

जबलपुर दर्पण। गायत्री परिवार ट्रस्ट, जबलपुर द्वारा रांझी में विराट पुस्तक मेले का आयोजन 1 अक्टूबर से 5 अक्टूबर तक किया गया है । इसमें गायत्री परिवार के संस्थापक वेदमूर्ति पं. श्रीराम शर्मा आचार्य जी द्वारा जीवन की समस्त समस्याओं के समाधान पर रचित साहित्य एवम वेद, पुराण, उपनिषद आदि के भाष्य जो गुरुदेव द्वारा लिखे गए हैं, सभी को यहां पर सर्व सुलभ कराया जा रहा है। पुस्तक मेले का उद्घाटन स्थानीय विधायक श्री अशोक रोहाणी द्वारा किया गया।
आज सोमवार को विराट पंच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ आचार्य नारायण दुबे जी एवं कन्याओं की टोली के द्वारा संपन्न किया गया, जिसमें युग परिवर्तन के आधारों को बताया गया , यज्ञाचार्य जी ने बताया कि परम पूज्य गुरुदेव द्वारा रचित साहित्य में आज की समस्त समस्याओं का समाधान है, गुरुदेव के साहित्य से लाखों व्यक्तियों ने अपने जीवन को बदला है, मानव मात्र एक समान, एक पिता की सब संतान का नारा पूज्य गुरुदेव द्वारा बहुत पहले ही दिया गया है। आज पूरा विश्व इसी के ऊपर कार्य कर रहा है।गायत्री परिवार के मुख्य ट्रस्टी द्वारा नागरिकों से पुस्तक मेला में भाग लेकर अच्छे साहित्य से ज्ञान अर्जन करने हेतु अपील की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88