जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आम जनमानस को समर्पित केन्द्र व राज्य सरकार:राकेश सिंह

साँसद ने सड़को का किया भूमि-पूजन व पनागर विधानसभा की पंचायतो का दौरा।

जबलपुर दर्पण नप्र। साँसद राकेश सिंह ने आज पनागर विधान सभा के ग्रामीण क्षेत्रों की पंचायतो का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीण क्षेत्र में बनने वाली सड़को के भूमिपूजन करने के साथ नए कार्यो के लिए राशि देने की घोषणा कर ग्रामीणों से संवाद कर अपने संबोधन में कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार गांव,गरीब,मजदूर,किसान और युवाओं को समर्पित सरकार हैं।
पनागर विधानसभा के झिरमिली में बिछुआ तक बनने वाली 85 लाख की लागत से बनने वाली सड़क का भूमिपूजन किया साथ ही मप्र ग्रामीण संपर्कता कार्यक्रम के तहत निरन्दपुर बिछुआ से टिकारी तक बनने वाली 35 लाख की सड़क का भी भूमिपूजन किया। साथ ही गुलेन्दा,झिरमिली,सिंगलदीप,इमलिया, निरन्दपुर,टीकू मोहनिया,बघोड़ा, झगरा,बेलखाडू,नगना,सुरतलाई एवँ सूखा ग्राम पंचायतों में स्थानीय लोगों के साथ बैठ कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी श्री सिंह ने सभी ग्राम पंचायतों के लिए रंगमंच इत्यादि निर्माण के लिए 2 लाख देने की घोषणा की। प्रवास के दौरान विधायक सुशील तिवारी इंदु,जिलाध्यक्ष सुभाष तिवारी रानू,जिप अध्यक्ष मनोरमा पटेल,महामंत्री राजकुमार पटेल, उपाध्यक्ष आशीष पटेल,युवा मोर्चा अध्यक्ष राजमणी सिंह बघेल,महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गर्ग,मंडल अध्यक्ष अनिल पटेल के साथ कार्यकर्ता एवँ स्थानीय जन उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88