स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय जबलपुर के आई एस आर इंस्डीट्यूशनल सोशियल रिस्पान्सिबिलिटी ने मुक्ति फाउन्डेशन के संयुक्त तत्वाधान में महाविद्यालय की महिला प्राध्यापकों, कर्मचारियों एवं छात्राओं हेतु ” स्तन कैंसर पर जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें प्रमुख वक्ताओं के रूप में डॉ. मालती भगत ऑनकोलॉजिस्ट, कविता श्रीवास्तव, सुरेखा परमार एवं डॉ. विवेक जैन अध्यक्ष मुक्ति फांउडेशन की उपस्थिति रही। डॉ. मालती भगत ने स्तर कैंसर के लक्षण एवं उपचार के संदर्भ में महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान की। कविता श्रीवास्तव अध्यक्ष पिंक विंग कैंसर ने वर्तमान परिप्रेक्ष्य मे स्तन कैंसर की स्थिति पर प्रकाश डाला। इस कार्यक्रम महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ फा.जी. वलन अरासु, डॉ . कल्लोल दास के मार्गदर्शन और नेतृत्व में किया गया इस कार्यक्रम में लगभग 150 लोग पंजीकृत होकर जागरूक हुए इस कार्यक्रम के सफल आयोजन में सुश्री माला दास तथा श्रीमति रूना पॉल का विशेष योगदान रहा।



