जबलपुर में स्वर्णाभूषण क्लस्टर निर्माण का बैठक में हुआ निर्णय
जबलपुर दर्पण। एमएसएमई इंदौर के निर्देशक डी सी साहू व सहायक निर्देशक अनुज्ञा हांडू के साथ महाकोशल चेम्बर व सराफा एसोसिएशन जबलपुर के पधाधिकारियों की बैठक केंद्र व राज्य शासन की उद्योग विकास के तहत् क्लस्टर निर्माण योजना के अंतर्गत जबलपुर में स्वर्णाभूषण निर्माण की संभावनाओं पर विस्तृत चर्चा हुई जिसमें क्लस्टर स्थापना के लाभों के साथ साथ स्थानीय स्वर्णाभूषण उद्योग में संलग्न लोगों को देश में अन्य स्थानों पर स्थापित स्वर्णाभूषण क्लस्टर विजिट करने का सुझाव निर्देशक द्वारा दिया गया। इस बैठक में चेम्बर अध्यक्ष रवि गुप्ता, राजेश चंडोक, हेमराज अग्रवाल, शंकर नाग्देव, युवराज जैन गढ़ावाल, अखिल मिश्र, अनूप अग्रवाल, अनिल जैन, प्रदीप बिस्वारी व हर नारायण सिंह राजपूत तथा राजा सराफ, अनूप अग्रवाल आदि उपस्थित थे।



