जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

पाहरूआ मे नया स्टेशन व भेड़ाघाट बनेगा थीम बेस्ड स्टेशन:राकेश सिंह

सांसद ने मदनमहल टर्मिनल स्टेशन का निरीक्षण कर पमरे अधिकारियों के साथ की बैठक

जबलपुर दर्पण नप्र राजेंद्र सिंह की रिपोर्ट। जबलपुर रेल मंडल में एक नया स्टेशन छपरा-पहरुवा को बनाया जाएगा इसके साथ ही अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल पर अपनी विशेष पहचान बनाने वाला प्रसिद्ध स्थल भेड़ाघाट रेलवे स्टेशन नए रूप में बहुत जल्द मिलने वाला है। इसे थीम बेस्ड पर फसाड के तहत रेलवे द्वारा इसका समुचित एवं आकर्षक विकास कराया जाएगा। यह सब जबलपुर के साँसद राकेश सिंह के प्रयास से संभव हुआ है। पश्चिम मध्यरेल के महाप्रबंधक सुधीर गुप्ता,डीआरएम संजय विश्वास एवँ पमरे के अधिकारियों के साथ सर्किट हाउस क्र 1 में आयोजित बैठक में लिया गया यह महत्पूर्ण निर्णय । पूर्व में श्री सिंह ने जनप्रतिनिधियों व अधिकारियों के साथ मदनमहल टर्मिनल स्टेशन में चल रहे विकास कार्यो का भी निरीक्षण किया। बैठक में क्षेत्रीयजनो की मांग पर साँसद श्री सिंह ने डुंडी और सिहोरा के बीच पहरुआ ‘छपरा’ में नया रेलवे स्टेशन बनाने पर महाप्रबंधक श्री गुप्ता से चर्चा कर आग्रह किया इस पर महाप्रबंधक ने प्रारंभिक स्वीकृति दी है।
मीडिया से चर्चा में श्री सिंह ने बताया कि पमरे के अधिकारियों के साथ आज सार्थक बैठक हुई सबसे महत्वपूर्ण बात है कि पहरुआ के आसपास के ग्रामीणों को रेल सुविधा मिले इसके लिए साथ ही भेड़ाघाट एक अंतरराष्ट्रीय पर्यटक स्थल है यहां स्टेशन का समुचित विकास और सौंदर्यीकरण कराया जाना आवश्यक है जिससे ट्रेन से आने वाले पर्यटक आकर्षित हो इस पर भी चर्चा हुई है और आने वाले समय मे उसे थीम्ड बेस्ड बनाया जाएगा। जबलपुर स्टेशन के प्लेटफॉर्म 6 के बाहर कोच रेस्टोरेंट का कार्य पूर्ण हो गया है। आगामी 10 मार्च को इसकी शुरुआत हों जायेगी। साथ ही शहपुरा भिटोनी,अधारताल,देवरी पनागर,गोसलपुर,डुंडी स्टेशन के विकास तथा इन स्टेशनों पर गाड़ियों के स्टॉपेज और सिहोरा स्टेशन में कोच डिस्प्ले सिस्टम लगाने की चर्चा की। मदनमहल टर्मिनल स्टेशन का कार्य फरवरी 23 तक होगा पूरा श्री सिंह ने जानकारी दी कि मदनमहल को टर्मिनल स्टेशन बनाने उन्होंने 120 करोड़ की राशि स्वीकृत कराई थी इसका निर्माण कार्य प्रगति पर है। मदनमहल स्टेशन में वीआईपी लॉन्ज बनाने तथा प्लेटफार्म के दोनों ओर की सड़क को चौड़ा करके इसे भव्य रूप दिया जाएगा प्लेटफॉर्म 4 के बाहर भी कोच  रेस्टोरेंट अप्रेल माह तक प्रारम्भ हो जाएगा।
सर्किट हाउस में आयोजित बैठक में मुख्य प्रशासनिक अधिकारी वीके अग्रवाल,प्रमुख मुख्य वाणिज्य प्रबंधक मुकुल शरण माथुर,प्रमुख मुख्य परिचालन प्रबंधक राजेश पाठक,मुख्य अभियंता ए.के.पांडे,अपर मंडल रेल प्रबंधक दीपक गुप्ता,शाखा अधिकारी विश्वरंजन जेपी सिंह, उप मुख्य अभियंता विजय पांडे उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88