परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज जी का विहार दमोह,तेजगढ़ की ओर

तपोभूमि गंगाझिरिया धाम मंदिर कमेटी द्वारा आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का पूजन कर लिया आशीर्वाद
जबलपुर दर्पण जबेरा नप्र भगवत सिंह लोधी की रिपोर्ट। दमोह जिले की जबेरा विधान सभा क्षेत्र में परम पूज्य आचार्य श्री विद्यासागर महाराज का विहार दोपहर 2:00 बजे अभाना से तेजगढ़ की ओर हुआ राजघाट पुल से निकलते ही अचानक आचार्य श्री बीजाडोगरी की ओर मुड़ गए बीजाडोगरी पहुंचते ही तपोभूमि गंगाझिरिया धाम मंदिर कमेटी द्वारा आचार्य श्री का पूजन किया गया जिसमें ग्राम वासियों की भारी संख्या में उपस्थित रही लगातार बिहार में निस्वार्थ सामाजिक संगठन संरक्षक जयकुमार जैन गुड्डा द्वारा रास्ते में पेयजल की व्यवस्था की जा रही है। आज रात्रि विश्राम शासकीय माध्यमिक शाला दसोदा में होगा जैन सामाजिक संगठन जय कुमार जैन गुड्डा भैया बाबू जैन सचिन मोदी,सौरभ मोदी चौपरा, अभिषेक मोदी,मिंटू जैन एवं सभी संगठन के सदस्य निरंतर बिहार में पानी की व्यवस्था संभाल रहे हैं।



