रामनवमी पर निकलेगी विशाल शोभायात्रा

जबलपुर दर्पण। श्रीराम जी की दिव्य शोभायात्रा के लिए प्रण प्रयाण से प्रयास होना चाहिए। सनातन धर्म ध्वजा को उठाकर चलने वाले सभी सनातनी बंधुओ को संकल्पबद्ध होकर प्रयास करना चाहिए। सनातन धर्म महासभा जाबलिपुरम की श्रीराम नवमी शोभायात्रा मे भव्यता के लिए भजन कीर्तन करते संकीर्तन मंडल, भगवान की पालकी, भगवान के विग्रह, चलित झांकियो से सज्जित होकर प्रयास करना चाहिए। नरसिंहपीठाधीश्वर स्वामी डा नरसिंह दास महाराज ने व्यक्त किए। इस अवसर पर आचार्य वासुदेव शास्त्री, पं रोहित दुबे ने कहा कि रामनवमी विशिष्ट मुहूर्त मे पुष्य नक्षत्र मे मनाई जायेगी, शासन से चर्चा कर धूमधाम से उत्सव मनाना चाहिए। सनातनी परापंराओ को जन जन से अवगत करा, भगवान श्रीराम की विशाल शोभायात्रा निकालना चाहिए। सनातन धर्म महासभा के अध्यक्ष श्याम साहनी , चंद्र कुमार भनोत, अशोक मनोध्याय, गुलशन मखीजा ने आवाहन किया कि मंदिरो समितियो और सभी सनातनी बंधुओ को रामनवमी शोभायात्रा मे शामिल होना चाहिए। सभा का संचालन श्याम साहनी आभार प्रदर्शन विष्णु पटेल, विध्येश भापकर ने किया।



