जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

पश्चिम मध्य रेलवे की टेक्निकल कैटेगरी में 912 महिला कर्मचारी दे रही योगदान

जबलपुर दर्पण। कोचिंग डिपो जबलपुर में 50 से अधिक महिलाओं ने चुनौतीपूर्ण कार्य करके दिखाया अदम्य साहस दिखा रही है। पश्चिम मध्य रेल में महिलाओं ने अपने कार्य को न केवल बखूबी अंजाम दे रही है बल्कि अपने जिम्मेदारी को पूरी तरह से निभा भी रही है। महिला कर्मचारियों ने रेलवे के सभी विभागों में ईमानदारी और कर्तब्यवनिष्ठा से कार्य करते हुए अपने अदम्य साहस का परिचय दिया है। जबलपुर कोचिंग डिपो में 06 पिट लाइन, 01 एकीकृत सिक लाइन एवं 02 वाशिंग एप्रॉन में कोचों का रखरखाव किया जा रहा है। पश्चिम मध्य रेल के कोचिंग डिपो जबलपुर में महिलाओं ने कई महत्वपूर्ण कार्य किए है जैसे कोचिंग डिपो सिक लाइन जबलपुर में कार्यरत महिलाओं की टीम द्वारा कोचों का रखरखाव इंटरमीडिएट ओवर हॉलिंग एवं डिब्बों के नीचे गेयर परीक्षण, मरम्मत, रेक एयर ब्रेक टेस्टिंग का कार्य पूर्ण जवाबदारी एवं सुरक्षा से किया और अपने हुनर को मैकेनिकल रिपेयर द्वारा प्रदर्शित कियाः रेकों अनुरक्षण हेतु टूल्स की सप्लाई करना, गाड़ियों में पानी भरना, कोचों में कारपेंटरी, पेंटिंग का कार्य के साथ अन्य रिकॉर्ड को मेंटेन करने में महिला कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा है। पैसेंजर यार्ड में कार्यरत महिला कर्मचारियों की टीम द्वारा गाड़ियों के ब्रेक पॉवर सार्टिफिकेट (BPC) जनरेट करना, रोलिंग इन/ रोलिंग आउट में लगे सीसीटीवी कैमरे द्वारा सरंक्षा से संबंधित गहन परीक्षण किया जा रहा है। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर पश्चिम मध्य रेल अपनी महिला रेल कर्मियों के योगदान को सलाम करता है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88