जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

लक्ष्य के अनुरुप काम न करने वाले ठेकेदारों पर लगाई जायेगी पेनाल्टी

जबलपुर दर्पण। केंद्र सरकार द्वारा वित्त पोषित अमृत योजना के अंतर्गत शहर में चल रहे सीवर प्रोजेक्ट की निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने समीक्षा की। अधिकारियों, कंसलटेंट और ठेकेदारों की बैठक में निगमायुक्त ने दो टूक चेतावनी दी है कि सीवर के शेष कार्य निर्धारित अवधि तक हर हाल में पूर्ण किए जाएं। उन्होंने ठेकेदारों से कहा है कि सीवर के बचे हुए कार्य को समय सीमा में पूर्ण करने मैन पावर बढ़ाने के साथ साथ कार्य को तेज गति से कराएॅं जाएॅं जिससे शहर वासियों को सीवर प्रोजेक्ट का लाभ मिल सके। निगमायुक्त आशीष वशिष्ठ ने बैठक में कहा है कि अमृत योजना के अंतर्गत चल रहे सीवर के कार्यों की अब नियमित रूप से समीक्षा होगी एवं प्रगति का पर्यवेक्षण किया जाएगा। उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा है कि सीवर के कार्यों में किसी भी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी एवं यदि किसी के द्वारा लापरवाही बरती जाती है तो उनके विरुद्ध कठोर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।
बैठक में सीवर के कनेक्शन प्रतिदिन बढ़ाए जाने एवं लक्षित सीवर कनेक्शन समय सीमा में पूर्ण करने के भी निर्देश दिए। निगमायुक्त श्री वशिष्ठ ने यह भी हिदायत दी कि यदि ठेकेदारों द्वारा कोई लापरवाही की जाती है तो उनके विरूद्ध पेनाल्टी लगाने की कारवाई की जायेगी। बैठक में अपर कलेक्टर एवं अपर आयुक्त शेर सिंह मीणा, सहायक आयुक्त रचयिता अवस्थी, कार्यपालन यंत्री कमलेश श्रीवास्तव, सहायक यंत्री संजय सिंह के साथ-साथ अन्य अधिकारी, कन्सल्टेंट, ठेकेदार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88