भारतीय रेलवे हॉकी पुरुष प्रतियोगिता का पाँचवा दिन

जबलपुर दर्पण। रेलवे स्पोर्ट्स प्रमोशन बोर्ड एवं पश्चिम मध्य रेलवे खेलकूद संघ के संयुक्त तत्वावधान में पश्चिम मध्य रेलवे के महाप्रबंधक सुधीर कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में 79वीं अखिल भारतीय हॉकी पुरुष प्रतियोगिता 2021-22 लीग स्टेज का एस्ट्रोटर्फ हॉकी ग्राउंड दमोह में खेली जा रही प्रतियोगिता के पाँचवा दिन आईसीएफ के खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए दक्षिण रेलवे को 5-1 से पराजित किया। प्रतियोगिता के पाँचवें दिन खेले गए मैच के परिणाम का पहला मैच उत्तर रेलवे एवं पश्चिम रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें उत्तर रेलवे ने 4-2 से जीत हासिल की। उत्तर रेलवे की ओर से कप्तान सुख मनजीत सिंह ने दो गोल तथा परमप्रीत सिंह एवं हरताज सिंह ने एक-एक गोल किये। दूसरा मैच आईसीएफ एवं दक्षिण रेलवे के मध्य खेला गया जिसमें आईसीएफ ने 5-1 से जीत दर्ज की। आईसीएफ की ओर से सूरज, ए कुजूर, सुरेंदर, सूर्य प्रकाश एवं पृथ्वी ने एक-एक गोल किए। तीसरा मैच मध्य रेलवे एवं दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बीच खेला गया जिसमें मध्य रेलवे ने 2-1 से जीत हासिल की मध्य रेलवे की ओर से युवराज एवं निजाम ने एक-एक गोल किए। आज का चैथा मैच पूर्व रेलवे एवं पश्चिम मध्य रेलवे के मध्य खेला गया और यह मैच 2-2 से बराबरी पर रहा।


