आर्ट ऑफ लिविंग का हैप्पीनेस महोत्सव का हुआ शुभारंभ

प्रदेश भर में 10 हजार लोगों को दिया जाएगा प्रशिक्षण
जबलपुर दर्पण। आर्ट ऑफ लिविंग के संस्थापक पद्मभूषण गुरुदेव श्री रवि शंकर की प्रेरणा से संस्था द्वारा समूचे प्रदेश में हैप्पीनेस महोत्सव का आयोजन करने का निर्णय लिया गया है। 7 अप्रैल से प्रारंभ हो कर 24 अप्रैल तक आयोजित किए जा रहे महोत्सव में प्रदेश भर के आर्ट ऑफ लिविंग के शिक्षकों द्वारा एक साथ 10 हजार और जबलपुर में 2000 से अधिक लोगों को प्रशिक्षण देने का लक्ष्य निर्धारित किया गया। यह निर्णय सोमवार को जबलपुर में आयोजित स्टेट टीचर्स को-ओर्डिनेटर और स्थानीय आर्ट ऑफ़ लिविंग टीचर्स मीट में लिया गया। यह मीटिंग स्टेट टीचर्स कोऑर्डिनेटर के एस चुंडावत (मंदसौर), धर्मेंद्र दांग (भोपाल), गौरव सिंह चौहान (उज्जैन) की अध्यक्षता में हुई और अपैक्स मेंबर नितिन बरसैयाँ, पूर्व अपैक्स मेंबर मनु तिवारी, स्टेट मीडिया कोऑर्डिनेटर ऋतु राज असाटी, स्थानीय आर्ट ऑफ़ लिविंग प्रशिक्षक ललित बक्शी, अरुणा सरीन, अमन लुम्बा, सुनीला पवार, राकेश चौबे, प्रमोद चैतन्य, आशीष पटेल,आर सी राय, रीना महोबिया, संदीप तिवारी, हितेश परमार, प्रभा खंडेलवाल, किरण व्यास, मनीषा परमार, मधु अवस्थी, शरद बड़गैयाँ, वैशाली जैन, हर्षिता खनूजा, रानू उपाध्याय, प्रीती प्यासी, अमित खान उपस्थित रहे।



