सिहोरा एसडीएम बगले के पास मोटर साइकिलो की भिड़त में दो की मौत,अन्य घायल

जबलपुर दर्पण नप्र सिहोरा। जबलपुर जिले की सिहोरा थाना अंतर्गत एसडीएम बगले के पास दो मोटर साइकिलों में तेज भिड़ंत हो गई। आमने सामने की भीषण भिड़त में एक युवक की घटना के कुछ देर बाद मौत हो गई। वहीँ 4 वर्षीय बालक को घायल अवस्था में शासकीय अस्पताल पहुँचाया गया। इलाज के दौरान उसने भी अंतिम सांस ली। थाना प्रभारी गिरीश धुर्वे से मिली जानकारी अनुसार सिहोरा निवासी राकेश दुबे का पुत्र विक्की उर्फ देवांशु दुबे उम्र 23 वर्षीय मौके पर ही मौत हो गई थी वहीं दूसरी मोटर साइकिल में सवार आशीष उर्फ पप्पू बर्मन एवं 4 वर्षीय बालक ऋषभ मोटर साइकिल से उछल कर सड़क में जा गिरा जिससे उसके सिर में गम्भीर चोटें आई थी। इस हादसे में उसकी भी मौके पर मौत हो गई। पिता आशीष के पैर में अधिक चोट लगने से उसका पैर फैक्चर हो गया था। जिसे शासकीय अस्पताल सिहोरा में उपचार हेतु पहुचाया। और उसे तत्काल जबलपुर रेफर कर दिया गया। इस घटना को लेकर पुलिस ने मर्ग कायम करते हुए। घटना की जाँच शुरू कर दी है।
वहीँ पंचनामा कर मृतकों के शव को पोस्टमार्टम के लिए मर्चुरी भिजवाया गया। जिनका सोमवार 11 बजे के लगभग दोनों मृतकों का पोस्टमार्टम किया गया। वहीँ पीड़ित परिजनों के परिवार को सौप दिया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।
उपस्थित लोगों ने बताया कि सैयद बाबा की टोरिया वार्ड क्रमांक 07 निवासी राकेश दुबे पुत्र विक्की उर्फ देवांशु दुबे अपनी मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी – 20 एन एल 7629 से बाबाताल के पास स्थित चल रहे यज्ञ में जा रहा था। वहीँ उसी समय विपरीत दिशा से आ रहे मोटर साइकिल क्रमांक 20 एनव्ही 2499 के चालक आशीष उर्फ पप्पू बर्मन 28 वर्षीय अपने 4 वर्षीय बालक ऋषभ को मोटर साइकिल में सामने बैठाकर ला रहा था। दोनों मोटर साइकिल जैसे ही एसडीएम बगले के पास पहुँची दोनों में आमने सामने से सीधी भिड़ंत हो गई। इस दौरान 4 साल का बालक ऋषभ सहित देवांशु की घटना से मौत हो गई। दोनों मोटर साइकिलों के बीच इतनी तेज भिड़ंत हुई कि मोटर साइकिल के आगे बैठा 4 साल का ऋषभ हवा में उछल गया। वही मोटरसाइकिल सवार विक्की उर्फ देवांशु दुबे के सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।




