मझौली थाना क्षेत्र के अंतर्गत पकड़ी गई अवैध कच्ची शराब

जबलपुर दर्पण संवाददाता ओमप्रकाश साहू–
पुलिस प्रशासन द्वारा आगामी त्यौहारों के मद्देनजर रखते हुए जबलपुर ग्रामीण एसपी सिद्धार्थ बहुगुणा के आदेश अनुसार सभी पुलिस थानों में सूचना दी गई थी की क्षेत्र में हो रहे अवैध व्यापार तथा लूटपाट की घटनाओं को अंजाम देने वाले लोगों के खिलाफ सख्त से सख्त कार्रवाई की जाए जिससे मझौली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली की ग्राम पोला में स्कूल के पास बृजगोपाल झारिया की किराने की दुकान है दुकान के पीछे अवैध रूप से हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब रखे हैं जो सूचना मुताबिक दबिश दिया जो एक लड़का किराने की दुकान के पीछे से दोड़ने का प्रयास किया जिसे घेरा डालकर पकड़ा गया जिससे पूछताछ की गई जिसने अपना नाम बृजगोपाल झारिया पिता शिवकुमार झारिया उम्र 35 वर्ष निवासीग्राम पोला का रहने वाला बताया एवं बाजू में रखे प्लास्टिक के डिब्बे में हाथ भट्टी की कच्ची महुआ शराब 15 लीटर होना बताया जो समक्ष गवाहों के सूघकर व चखकर देखी गई जो कच्ची महुआ की शराब होना पायी गई जिससे शराब के सम्बध मे पूछताछ की गई जो किसी भी प्रकार के परमीशन होना नहीं बताया जो धारा 34(1) आबकारी एक्ट एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया
अहम भूमिका–सहायक उपनिरीक्षक गोविंद तिवारी,रामसनेही पटेल,गोविंद राय,



