अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर नारी सम्मान कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण डिन्डोरी। जन शिक्षण संस्थान डिंडोरी एवं नेहरू युवा केंद्र जिला- डिंडोरी कृषि विज्ञान केंद्र डिंडोरी के संयुक्त तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस का आयोजन कृषि विज्ञान केंद्र में धूमधाम से संपन्न हुआ l कार्यक्रम के प्रथम चरण का में जिला न्यायधीश रिजवाना कौशल, कृषि विज्ञान केंद्र से डॉ. गीता सिंह, डॉ रेनू पाठक एवं उनके सहयोगी नेहरू युवा केंद्र से जिला युवा अधिकारी आर. पी. कुशवाहा, नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न विकास खंडों की कार्यकर्ता, जिला युवा खेल अधिकारी कृष्ण कुमार चौरसिया व नगर गणमान्य तथा जन शिक्षण संस्थान के प्रबंध मंडल के सदस्य उपस्थित रहे l जिला न्यायधीश ने अपने उद्बोधन में प्रशिक्षकों, संस्थान के लाभार्थियों को अपनी उर्जा को पहचान कर समाज व देश की सेवा के लिए तत्पर रहने की अपील की, उन्होंने महिलाओं के अधिकार विधिक व साक्षरता कानूनी अधिकार के संबंध में विस्तार से समझाया कार्यक्रम, के द्वितीय चरण में मुख्य अतिथि श्रीमती अंजू अरुण विश्वकर्मा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत डिंडोरी के कर कमलों से जिले में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाली महिलाओं को नेहरू युवा केंद्र एवं जन शिक्षण संस्थान द्वारा सम्मानित किया गया l सम्मानित होने वाली महिलाओं में संगीता दीदी ब्रम्हाकुमारी से निधि पांडे, सुनीता शुक्ला आरती सोंधिया, आरती शुक्ला सामाजिक कार्यकर्ता, अर्चना गौतम व जिले के विभिन्न विभागों की अनेक महिलाएं सम्मिलित रहीं।



