केन्द्रीय जेल में अग्निशमन यंत्रों का दिया प्रशिक्षण

जबलपुर दर्पण। नेताजी सुभाषचन्द्र बोस केन्द्रीय जेल जबलपुर परिसर में स्टिलेक इन्डस्ट्री जबलपुर के तत्वाधान में रोमिल सुमैया द्वारा जेल स्टाफ को अग्निशमन यंत्र के रखरखाव एवं उपयोग का प्रशिक्षण दिया गया। प्रशिक्षण में अग्नि संबंधी दुर्घटना को रोकने एवं आग पर नियंत्रण की विधि पर विस्तृत चर्चा कर प्रक्रिया का क्रमबद्ध उपयोग की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के अंत सुमैया द्वारा जेल प्राधिकारियों को अग्निशमन हेतु प्रयुक्त यंत्रों के प्रयोग को प्रदर्शन भी किया गया। जेल अधिकारी एवं कर्मचारियों द्वारा यंत्रों का उपयोग पर प्रशिक्षण के दौरान आग पर कुशलतापूर्वक नियंत्रण किया गया। प्रशिक्षण कार्यक्रम में सहायक जेल अधीक्षक राकेश मोहन उपाध्याय, रूपाली मिश्रा, अंजू मिश्रा, हिमांशु तिवारी, डॉ. सुनीता सेठी पोपली उपस्थित रही। प्रशिक्षण के अंत में उप जेल अधीक्षक मदन कमलेश द्वारा रोमिल सुमैया का आभार प्रदर्शन किया गया।



