महाकौशल चेम्बर ने की अपील, होलिका दहन ड़ामल रोड़ पर न हो

जबलपुर दर्पण। महाकोशल चेम्बर आॅफ कामर्स एण्ड इंण्डस्ट्री ने जनप्रतिनिधियों एवं प्रशासन के साथ साथ शहर की समस्त होलिकोत्सव समितियों व आमजन से अपील की है कि नगर के अनेकों क्षेत्रों में सड़कों का ड़ामलीकरण सुगम यातायात हेतु कराया गया है इन ड़ामल सड़कों पर होलिका दहन करने से रोड़ पर ड़ाला गया ड़ामल जलकर कमजोर हो जावेगा एवं रोड़ भी खराब हो जाती है। अतः सभी आमनागरिकों से अपील है कि नगर को सुव्यवस्थित यातायात की दृष्टि से होलिका दहन का आयोजन ड़ामल सड़क से अन्यत्र करें या ड़ामल रोड़ों मर मोटी मिट्टी की तह या फायर ब्रिक्स बिछाकर ही होलिका दहन किया जाय। चेम्बर के अध्यक्ष रवि गुप्ता, राजेश चण्डोक, हेमराज अग्रवाल, युवराज जैन गढ़़ावाल, अखिल मिश्र, शंकर नाग्देव, अनिल जैन पाली, अनूप अग्रवाल, हरनारायण सिंह राजपूत ने सहयोग की अपेक्षा की है।



