एस पी एस एस पर कार्यशाला का हुआ आयोजन
जबलपुर दर्पण। 9 मार्च से 15 मार्च 2022 को संत अलॉयसियस महाविद्यालय के अर्थशास्त्र विभाग डेटा विश्लेषण के लिए एस पी एस एस की अनुसंधान पद्धति और अनुप्रयोग पर एक सप्ताह की कार्यशाला का आयोजन किया गया । इसमें अलग अलग राज्यों से 52 प्रतिभागियों ने भाग लिया । कार्यशाला के प्रमुख वक्ता डॉ जय आनंद शुकुल एसोसिएट डीन मंगलायतन विश्वविद्यालय थे। जिसमें डॉ शुकुल ने एस पी एस एस के माध्यम से अनुसंधान में सांख्यिकीय उपकरणों का उपयोग कैसे किया जाता है इसकी जानकारी दी। इस कार्यशाला का आयोजन प्राचार्य डॉ फा जी वलन अरासू के मार्गदर्शन में किया गया। इस आयोजन में डॉ कल्लोल दास, डॉ एलेना फिलिप, डॉ रीता चौहान एवं विभाग के सदस्य डॉ एन्थोनिमा रोबिन और डॉ रेनू मारकंडे का सक्रिय योगदान रहा।



