संत अलॉयसियस महाविद्यालय में बोन्साई कल्टीवेशन पर प्रशिक्षण कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। संत अलॉयसियस महाविद्यालय के वनस्पति विज्ञान और सूक्ष्म जीव विज्ञान विभाग एवं नेचर क्लब के तत्वाधान में बोन्साई कल्टीवेशन पर डीबीटी प्रायोजित प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मनीषा दुबे बोन्साई विशेषज्ञ, प्रबंध निदेशक सर्जिकल एंड डेंटल हॉस्पिटल, अध्यक्ष जबलपुर लेडीज क्लब ने विद्यार्थियों को बोन्साई बनाने की अद्भुत कला का परिचय दिया। कार्यक्रम का शुभारम्भ प्राचार्य रेव डॉ जी वलन अरासु के आशीर्वचनो से हुआ। कार्यक्रम का संचालन रोशनी चौबे द्वारा किया गया। विभागाध्यक्ष डॉ सोनाली निगम ने श्रीमती दुबे का स्वागत किया। प्रशिक्षण में बी एस सी के 46 छात्रों ने भाग लिया। बोन्साई मूल रूप से लघु, कंटेनर विकसित पेड़ों को संदर्भित करता है। बोन्साई के उद्देश्य मुख्य रूप से दर्शकों के लिए चिंतन और उत्पादक के लिए प्रयास और सरलता का सुखद अभ्यास है। विभाग ने छात्रों के बीच इस कौशल को विकसित करने के उद्देश्य से इस तरह के एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया जो उन्हें इस क्षेत्र में एक उद्यमी बनने में मदद कर सके। श्रीमती दुबे ने बोन्साई बनाने की समग्र प्रक्रिया का बहुत अच्छा प्रदर्शन किया और अपने बोन्साई पौधों के विशाल संग्रह का भी प्रदर्शन किया । इस कार्यक्रम ने छात्रों को इस क्षेत्र में अपना भविष्य खोजने के लिए बहुत प्रेरित किया।



