अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसिहोरा दर्पण

बाबाताल शिव मंदिर में कलश यात्रा के साथ हुई महारुद्र यज्ञ व शिव पुराण की शुरुआत

बैड बाजे भोलेनाथ की झांकियों मनमोहक

जबलपुर सिहोरा। नगर में प्रसिद्ध शिव मंदिर बाबा ताल में प्रति अनुसार यज्ञ समिति के द्वारा पुनः 33 वें वर्ष श्री महारुद्र यज्ञ व शिव पुराण कथा की शुरुआत मंगल कलश यात्रा एवं शिव पार्वती की झाँकी के साथ नगर भम्रण कर मंगलवार को शाम 7 बजे कलश यात्रा के सहित शोभायात्रा निकली। वहीँ इस कलश यात्रा के दौरान संगम बैण्ड पार्टी ने भगवान शिव लिंग और रथ में सवार शिव पार्वती सहित राम सीता भगवान श्री कृष्ण राधा के साथ साथ हनुमान झांकी मनमोहक दृश्य देखने श्रद्धालुओ का तांता लगा रहा।
इस कलश यात्रा का शुभारंभ शिव मंदिर बाबा ताल मंदिर से बैण्ड बाजे आतिशबाजी के साथ कलश यात्रा निकली गई ।
माताओं ने सिर में रखे एक सौ एक कलश- कलश धारण किए एक सौ एक महिलाओं ने अपने सिर में रखकर नगर भम्रण करते हुए आगे आगे बढ़ कर चल रही थी वहीं इनके पीछे भगवान स्वरूप झांकी सभी श्रद्धालुओं के लिए श्रद्धा का केंद्र बनी हुई थी।नगर के इन रास्तों से होकर निकली कलश यात्रा – बाबा ताल शिव मंदिर से निकल कर पुराना बस स्टैंड, स्टेट बैंक चौराहा, आजाद चौक, झंडा बाजार, काल भैरव चौक, राम जानकी मंदिर सरावगी मोहल्ला,मैंना कुआ, हरदौल मंदिर से हो कर वापिस मंदिर में समाप्त की गई। इस दौरान कलश यात्रा पर आये हुये मार्गों में सभी श्रद्धालुओं ने रथ पर सवार हुये भगवान स्वरूप शिव पार्वती, सीता राम, श्रीकृष्ण राधा, हनुमान की जगह जगह आरती उतारी व इनका पूजन भी किया गया। कलश यात्रा के मंदिर पहुंचते ही यज्ञाचार्य पंडित केशव प्रसाद शास्त्री के सानिध्य में सर्व प्रथम पंचांग पूजन मंडप प्रवेश के साथ महा रुद्राभिषेक पुराणों का पाठ प्रारंभ किया।
इस यज्ञ के संयोजक पंडित राजकुमार तिवारी (पिंटा महाराज) ने हमारे रिपोर्टर से बताया कि 10 दिवस तक हवनात्मक , महाअभिषेकात्मक महायज्ञ के दूसरे दिन बुधवार को देवताओं का आवाहन पूजन तथा मंडप रचना तैयार कर भक्तों के द्वारा विशेष प्ररिक्रमा की जायेगी। राम लीला सहित – प्रसाद वितरण व मेला का भी रहेंगे आयोजन।
मनीष श्रीवास रिपोर्टर जबलपुर मध्यप्रदेश

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88