गोरखपुर थाना अंतर्गत 26 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म युवती ने कराया मामला दर्ज,आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण नप्र। गोरखपुर थाना प्रभारी ब्रजभान सिंह से प्राप्त जानकारी के अनुसार द्वारकाधीश नगर में रहने वाली 26 वर्षीय युवती ने अपने परिवार के साथ थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की मोहित डोडेजा ने प्रेमजाल में फंसाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला दर्ज कराया है। जिसका अपराध क्र 181/22 धारा 376/2/N/377/506 IPC के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया है। यह है सारा मामला गोरखपुर थाना अंतर्गत द्वारकाधीश नगर की रहने वाली 26 वर्षीय युवती की दोस्ती आदर्श नगर निवासी मोहित डोडेजा नाम के युवक से थी।
मोहित ने मोबाइल पर कॉल करके युवती को आदर्श नगर बुलाकर जबरजस्ती उसके साथ दुराचार कर दिया विरोध करने पर बदनाम करने की धमकी देने लगा युवती तब भी नही मानी तो शादी कर लेने का झासा देकर मुंह बंद कर दिया फिर उसे जानकारी मिली की मोहित के अन्य लड़कियों के साथ भी प्रेम प्रसंग हैं जिसके बाद युवती ने मोहित से शादी करने का दबाव डाला तो वह साफ मुकर गया जिसके बाद युवती ने थाने मैं शिकायत दर्ज कराई है। पुलिस दुष्कर्म के आरोपी मोहित डोडेजा की सरगर्मी से तलाश कर रही है आरोपी जल्द सलाखों के पीछे होगा।



