खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

जनसुनवाई में पहुंचे लेमा गार्डन के कब्जाधारी:कलेक्टर ने दी आवंटन प्रक्रिया की जानकारी

जबलपुर दर्पण नप्र। आज जनसुनवाई के दौरान लेमा गार्डन से हटाये गये लोगों को कलेक्टर ने बताया कि राजीव आवास योजना के अंतर्गत निर्मित 434 आवासों से अवैध कब्जाधारियों को जिन्हें विगत दिन हटाया गया था उन लोगों के साथ कलेक्टर सभागार में बैठक कर उन आवासों के आवंटन हेतु नगर निगम प्रशासन द्वारा बनाये गये कैलेंडर के अनुसार।ईडब्ल्यूएस श्रेणी के परिवारों से आवेदन प्रक्रिया सात दिवस में की जाएगी इसके लिए 23 मार्च से 29 मार्च तक की तिथि निर्धारित की गई है। आवेदन पत्रों की जांच 30 और 31 मार्च तक की जाएगी। सूची प्रकाशन एवं दावा आपत्ति आमंत्रण एवं विवरण 1 अप्रैल से 10 अप्रैल तक किया जाएगा। आवंटन के लिए लॉटरी की प्रक्रिया 5 दिवस में संपन्न होगी। जिसके लिए 11 से 15 अप्रैल निर्धारित की गई है। मार्जिन मनी जमा किया जाना एवं अस्थाई आवंटन पत्र तीन दिवस 16 से 18 अप्रैल तक किया जाएगा। बैंक लिंकेज एवं एकमुश्त राशि का जमा कराया जाना 19 एवं 20 अप्रैल को किया जाएगा। आवंटन पत्र एवं अधिपत्य पत्र 21 अप्रैल को दिए जाएंगे। 434 आवासों के आवंटन हेतु जारी टाइमलाइन का शत-प्रतिशत पालन सुनिश्चित किया जायेगा। आवेदन अधिक आने पर लाटरी सिस्टम द्वारा निर्धारित संख्या में उठाने के बाद शेष को वेटिंग लिस्ट में रखा जायेगा। पहले जिनका लाटरी में नाम आ चुका है उन्हें निर्धारित समयावधि में 3.82 लाख जमा करना होगा। यदि निर्धारित अवधि पर उक्त राशि जमा नहीं की जाती है तो वेटिंग लिस्ट को उठाया जायेगा। कलेक्टर ने कहा कि आवास आवंटन ईमानदारी से किया जायेगा। अत: दलालों की बातों में न आयें,जो मध्यप्रदेश के मूल निवासी हैं और उनके पास आधारकार्ड है, जिनके कोई भूखंड नहीं है व तीन लाख से अधिक आय नहीं है ऐसे पात्र परिवारों के आवेदन स्वीकार किये जायेंगे। इस दौरान नगर निगम आयुक्त आशीष वशिष्ठ भी उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88