घर घर जाकर दे रहे श्रीराम जन्मोत्सव का दिया आमंत्रण

जबलपुर दर्पण। श्रीराम मंदिर मदनमहल जबलपुर मे हिन्दू नववर्ष प्रतिपदा से श्रीराम नवमी तक वृहद आयोजन किये गए जिसमे प्रभात फेरी, माता की चौकी, संत समागम, साध्वी संपूर्णा जी की भक्तो की दिव्य चरित्रावली भक्त माला, नवमी को ठीक दोपहर 12 बजे श्रीराम जन्म, विशाल भंडारा,शाम 5 बजे से दिव्य भव्य शोभायात्रा का आयोजन किया गया है। समिति सदस्य गुलशन मखीजा, रमेश शर्मा, अनिल जगगी, मनोज नारंग, सुभाष खत्री, मनोज शर्मा,गुरदास मान शर्मा,निखिल पाहवा, अनिल चंडोक, मनीष पोपली, अशोक नारंग, उमेश खुराना, योगेश अबरोल सहित महिला मंडल, श्रीराम नवयुवक मंडल टोलीया बनाकर घर-घर जाकर निमंत्रण पत्र देकर आमंत्रित कर रहा है। अध्यक्ष गुलशन मखीजा ने समस्त सनातन धर्मियो से प्रतिपदा पर घर दुकान पर भगवा ध्वज फहराकर उत्सव मनाने और श्रीराम जी की शोभायात्रा का स्वागत सत्कार करने का आग्रह किया है।



