मढोताल थाना प्रभारी द्वारा अभद्रता किए जाने पर वकीलों ने सौपा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक को ज्ञापन

जबलपुर दर्पण नप्र। मढोताल थाने में उस समय गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया जब सिदार्थ जैन अपने पक्षकार शिल्पी शर्मा के साथ थाने पहुंचे थे, मामला था प्रमोद शर्मा की मां विद्या बाई जिनकी उम्र लगभग 80 वर्ष को इनके द्वारा बेदखल कर दिया गया है जिसकी शिकायत विद्या बाई के द्वारा अधारताल एसडीएम से की गई थी। उसके बाद मामला मढोताल थाने पहुंचा था। सिद्धार्थ जैन का आरोप था कि थाना प्रभारी रीना पाण्डे के द्वारा उनके साथ अभद्रता की गई और उन्हें उंगली दिखाकर थाने से बाहर जाने के लिए बोला गया इस घटनाक्रम के बारे में अपने साथी वकील अमित कुमार साहू पुस्तकालय सचिव व अन्य साथी वकीलों को जानकारी दी हमारे द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गोपाल प्रसाद खांडेकर को अपनी लिखित शिकायत ज्ञापन के माध्यम से की गई है। एव मांग की गई है सभी बिंदुओं पर जांच कर थाना प्रभारी के विरुद्ध सक्त से सक्त कार्यवाही की जाय। जब इस संबंध में मढोताल थाना प्रभारी रीना पाण्डे से बात की गई तो उनके द्वारा बताया गया कि 80 वर्षीय विद्या बाई को इन लोगो के द्वारा अनावश्यक रुप से परेशान किया जा रहा है। जिससे परेशान होकर विद्या बाई के द्वारा शिकायत की गई थी। मेरे द्वारा लीगल दस्तावेज मागने पर सिद्धार्थ जैन ने दस्तावेज उपलब्ध नही कराए थाना परिसर में मेरे व थाने के अन्य अधिकारी कर्मचारी के द्वारा किसी प्रकार का कोई वाद विवाद सिद्धार्थ जैन से नही हुआ। वे स्वतंत्र हैं आरोप लगाने के लिए चूंकि हम शासकीय अधिकारी है। हम किसी पर आरोप नही लगा सकते यदि कोई आरोप है। तो फिर उसकी लीगल शिकायत करना पड़ती है। जब यह घटनाक्रम हो रहा था तब जबलपुर आरटीओ संतोष पाल भी किसी काम के सिलसिले में मढोताल थाने आय थे सारा घटनाक्रम उन्ही के सामने का है।



