जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश

जबलपुर दर्पण। संजीवनी नगर पुलिस थाने के अंतर्गत रविवार कछपुरा ब्रिज के नीचे नाले में मिली अज्ञात युवक की लाश मिली। संजीवनी नगर टी आई दलबल के साथ मोके पर पहुँचे। थाना प्रभारी ने जानकारी में बताया कि युवक की पहचान के लिए आसपास लोगो से पूछताछ की गई लेकिन शव की पहचान नही हो सकी। शव की फोटोग्राफी और वीडियो ग्राफी करवाने के बाद लाश को पोस्मार्टम के लिए भेज दिया गया है। थाना प्रभारी ने बताया की युवक की उम्र लगभग 32 वर्ष के आस पास है।



