खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशसतना दर्पण

अवैध ई-टिकट बनाने वालों पर रेलवे पुलिस ने की कार्रवाई, 104 टिकटों को किया जप्त

जबलपुर दर्पण। गर्मी के सीजन को देखते हुए रेल प्रशासन ने अवैध ई टिकट का कारोबार करने वाले दलालों के खिलाफ रेल सुरक्षा बल के नेतृत्व में छापामार कड़ी कारवाई शुरू कर दी है। जिसके तहत रेल सुरक्षा बल सतना द्वारा कार्यवाही में रुपये 66,966/- कीमत के 104 ई-रेल टिकटों को जप्त करके रेल अधिनियम धारा 143 के तहत कार्यवाही की गयी। रेल सुरक्षा बल द्वारा आरपीएफ उप निरीक्षक एम. पी. मिश्रा एवं और प्रधान आरक्षक दिनेश कुमार मिश्रा एवं आरक्षक सचिन कुमार शुक्ला के साथ दिनांक 27.03.2022 सूचना के आधार पर हिरौदी गांव (सतना) में रेल टिकटों का अवैध कारोबार करने में लिप्त पाये जाने पर उनके विरुद्ध रेल अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई।
           देवेश वस्त्रालय शॉप, हिरौदी गांव सतना में चेक करने पर दुकान संचालक देवेश विश्वकर्मा द्वारा रेलवे अधिकृत एजेंट के अनुमति के बिना अपनी पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकिट के माध्यम से एक आईडी से 32 ई-रेल टिकटें जिसकी कीमत रुपये 30,842/ और एक नग एसर कम्पनी का लेपटॉप की जप्ती के साथ पकड़ा गया।इसी प्रकार एक और मोबाइल शॉप, हिरौदी गांव सतना में चेक करने पर दुकान संचालक रामनिवास सतनामी द्वारा रेलवे अधिकृत एजेंट के अनुमति के बिना अपनी पर्सनल यूजर आईडी से ई-टिकिट के माध्यम से एक आईडी से 35 ई-रेल टिकटें जिसकी कीमत रुपये 17794/- और दूसरी आईडी से 36 ई-रेल टिकटें जिसकी कीमत रुपये 18062/- की जप्ती के साथ पकड़ा गया। इसके साथ एक फिजिकल टिकट जिसकी कीमत रुपये 268/- की पाई गई। इस प्रकार दोंनो आरोपियों के विरुद्ध दुकान से कुल 104 रेल ई-टिकटें कीमत रुपये 66,966/- की पायी गयी। आरपीएफ द्वारा ई-रेल टिकटों के प्रिंट एवं मोबाइल को जप्त किया गया और आरोपियों को आरपीएफ पोस्ट सतना पर लाया गया। उक्त आरोपियों के विरुद्ध रेल अधिनियम की धारा 143 के तहत कार्यवाही कर रेलवे न्यायालय में पेश कर कार्यवाही की गई। आगे भी ई-रेल टिकिट की कालाबाज़ारी करने वालों के विरुद्ध धरपकड़ कार्यवाही जारी रहेगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88