पाटन क्षेत्र में अवैध रेत उत्खनन व परिवहन:खनिज एवं राजस्व विभाग की बड़ी कार्यवाही

जबलपुर दर्पण नप्र पाटन। जबलपुर जिले की पाटन तहसील में हिरन नदी व खदानों से रेत के अवैध उत्खन की खबरे जबलपुर दर्पण समाचार पत्र में लगातार प्रकाशित की जा रही थी प्रकाशित खबरों पर जिला कलेक्टर डॉ.इलैय्या राजा टी द्वारा संज्ञान लेते हुए पाटन क्षेत्र से रेत के अवैध उत्खन पर कार्यवाही के निर्देश।अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) पाटन शाहिद खान व खनि अधिकारी जबलपुर पी.के. तिवारी के मार्गदर्शन पर राजस्व एवं खनिज विभाग के द्वारा संयुक्त रूप से शिकायती स्थल की जाँच की गयी। जाँच के दौरान पाटन तहसील क्षेत्र स्थित ग्राम गाडाघाट का मौका निरिक्षण किया गया। जिसमे खसरा क्र. 69/1 एवं 69/2 पर मिट्टी हटाकर रेत खनिज का अवैध खनन किया जाना पाया गया है l खसरा क्र.69/1 रकबा 1.89 हे. के अंश भाग पर मिट्टी का खनन कर दो अलग-अलग क्षेत्रो से लगभग 60 घन मी.रेत खनिज का अवैध खनन किया गया है l उक्त भूमि लीलाबाई पिता अन्नीलाल लोधी के नाम पर दर्ज है। उसी प्रकार उक्त खसरे से लगे हुए खसरा क्र.69/2 पर भी रेत खनिज का अवैध उत्खनन किया जाना पाया गया है। जिसमे लगभग 20 घन मी.रेत खनिज का अवैध उत्खनन किया गया है। यह भूमि गोपाल पिता बल्दू मल्लाह निवासी गाडाघाट के नाम पर दर्ज है। उक्त स्थानों पर रेत खनिज का अवैध उत्खनन का प्रकरण बनाया गया है। जाँच के दौरान ग्राम गाडाघाट में एक ट्रेक्टर ट्राली में अवैध रेत खनिज का परिवहन करते हुए पकड़ा गया। जिसका क्र. MP 15-AB-5425 है। मौके पर उक्त वाहन के चालक ओमप्रकाश पिता मुन्नासिंह ठाकुर निवासी पाटन के पास रेत परिवहन की कोई रॉयल्टी नहीं पायी गयी है। मौके पर वाहन चालक से वाहन मय खनिज के जप्त किया गया एवं थाना पाटन की अभिरक्षा में खड़ा करवाया गया है। उक्त कार्यवाही नायब तहसीलदार सुरभि जैन व खनि निरीक्षक अभिषेक पटले द्वारा राजस्व निरीक्षक अमित दुबे एवं हल्का पटवारी देवेंद्र पटेल के साथ तथा खनिज व पाटन थाने के आरक्षक की उपस्थिति में की गयी है l




