विश्वकर्मा समाज का होली मिलन कार्यक्रम संपन्न

जबलपुर दर्पण। विश्वकर्मा समाज का होली मिलन कार्यक्रम विश्वकर्मा प्रगति संघ के तत्वाधान में आनंद नगर अधारताल में मनाया गया। इस दौरान समाज के सभी सामाजिकबंधुओं ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर होली शुभकामनाएं दी। मिलन कार्यक्रम के दौरान समाज के उत्थान व कल्याण के लिए आवश्यक चर्चा हुई और आगामी दिनों में समाज के लिए बेहतर से बेहतर कार्य करने की भी रणनीति तैयार हुई। इस दौरान बाला प्रसाद विश्वकर्मा, टी एन विश्वकर्मा, सूरज विश्वकर्मा, किशन विश्वकर्मा, शरद विश्वकर्मा, रविंद्र विश्वकर्मा, योगेंद्र विश्वकर्मा, अजय विश्वकर्मा, कैप्टन वेदप्रकाश विश्वकर्मा, निरंजन विश्वकर्मा, सुरेश विश्वकर्मा, जी पी विश्वकर्मा, रामविलास विश्वकर्मा, प्रभा विश्वकर्मा, त्रिलोकी नाथ विश्वकर्मा, संतोष विश्वकर्मा जटवा, विश्वकर्मा प्रगति संघ के अध्यक्ष बलिराम विश्वकर्मा, नरेंद्र कुमार विश्वकर्मा, प्रेम विश्वकर्मा, केदार विश्वकर्मा, हेमंत कुमार विश्वकर्मा, राम लगन विश्वकर्मा, मदन लाल विश्वकर्मा, भोला प्रसाद विश्वकर्मा, रामसेवक विश्वकर्मा, चतुरी राम विश्वकर्मा, भूपेंद्र विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।



