आप ने निकाली बदलाव संकल्प यात्रा

जबलपुर दर्पण। पंजाब चुनाव की ऐतिहासिक जीत के बाद आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह के नेतृत्व में संगठन मंत्री डॉ मुकेश जसवाल विशेष प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगराहा की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी जबलपुर के द्वारा एक विशाल बदलाव संकल्प यात्रा छोटी लाइन फाटक से प्रारंभ होकर शास्त्री ब्रिज तीन पत्ती मालवीय चौक लालगंज थाना मिलोनीगंज गोसलपुर दमोह नाका दीनदयाल चौक विजय नगर मेहता पैट्रोल पंप गौतम जी की मडिया शुक्ला नगर मदन महल चौक से होते हुए महानंदा मैं समाप्त हुई। आम आदमी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष पंकज सिंह बदलाव संकल्प संकल्प यात्रा में मुख्य अतिथि सम्मिलित होकर कहा जिस तरह दिल्ली की जनता ने दिल्ली में बदलाव की राजनीति और पंजाब की जनता ने बदलाव की राजनीति शिक्षा स्वास्थ्य बिजली पानी महिला सुरक्षा रोजगार जैसे मूलभूत सुविधाओं के लिए आम आदमी पार्टी की सरकार बनाई। खरीद फरोख की राजनीति से प्रदेश की जनता अपने को ठगा महसूस कर रही 2023 में दोनों पार्टियों से परेशान जनता बदलाव की राजनीति अरविंद केजरीवाल के मॉडल को चुनकर आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए संकल्पित। इस अवसर पर मंजू कोरी, मनीष शर्मा, मनोहर लाल यादव, बृजेश चतुर्वेदी, जगदीश माली, प्रशांत चौकसे, देवी सिंह, दुर्गेश सिंगर, प्रवीण परसाई आदि उपस्थित रहे।



