जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नहरों की तोड़फोड़, नहर प्रशासन को हो रहा लाखों का नुकसान

सिहोरा जबलपुर । नहर का पानी नहीं मिलने से किसानों को धान की फसल को लेकर बहुत परेशान हो रहे हैं। बरगी नहर की दाएं तट नहर से निकली दस किलोमीटर की लंबाई वाली पड़रिया सब माइनर में परसेल और छोटा कछारगांव के दबंग किसानों ने नहर को दस फिट आजू बाजू मेंड़ तोड़-फोड़ कर नहर विभाग को लाखों का नुकसान पहुंचा रहे हैं। पड़रिया सबमाईनर के पानी को दबंग किसान कमांड के बाहर ले जा रहे हैं । जिसके कारण पड़रिया, महगवाॅ ,कुकर्रा, हरदी, घुघरी और कुम्ही सतधारा के हजारों किसानों के खेतों में नहर का पानी नहीं पहुंच रहा है। किसानों का कहना है कि विभाग के बड़े अधिकारी पड़रिया सबमाइनर पर कोई देखरेख नहीं कर रहे हैं। नहर की तोड़फोड़ करने वाले दबंग किसानों पर क्षेत्र के किसानों ने नहर प्रशासन से सख्त से सख्त कानूनी कार्यवाही करने और गरीब किसानों को नहर का पानी दिलाने की मांग किया है।

इस संदर्भ मैं नहर विभाग जबलपुर के ए.के. तिवारी ने बताया कि पड़रिया माइनर पूरी देख रेख की जा रही है। पर जिन किसानों ने नहर में तोड़फोड़ किया है। उन पर कठोर कार्यवाही की जाएगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88