जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत ऑनलाइन माध्यम से काउंसलिंग सत्र आयोजित

जबलपुर दर्पण। स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना के अंतर्गत शासकीय महाकोशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय, जबलपुर में लोकसेवा आयोग एवं मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग द्वारा आयोजित ”प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कैसे करे“ पर राज्य कार्यालय द्वारा आयोजित ऑनलाइन काउसलिंग कार्यक्रम का लाइव प्रसारण किया गया। जिसमें अनुभवी कॅरियर प्रशिक्षक/ विशय विषेशज्ञ श्री लक्ष्मी शरण मिश्रा द्वारा विद्यार्थियों को बताया गया कि प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी विद्यार्थियों को जुनून एवं निरतंरता के साथ करनी चाहिये, क्योंकि आपकी प्रतियोगिता स्वंय आपसे है अपनी क्षमता को पहचाने। टाइम मैनजमेंट के बारे में विस्तृत जानकारी देते हुये कहा कि परीक्षा में समय प्रबंधन का विशेष महत्व होता है। समय साध्य अध्ययन द्वारा परीक्षा में सफलता प्राप्त की जा सकती है।

प्रो. अरुण शुक्ल, संभागीय नोडल अधिकारी, स्वामी विवेकानंद कॅरियर मार्गदर्शन योजना, जबलपुर संभाग, जबलपुर ने बताया कि योजना के अंतर्गत लगातार कॅरियर काउसलिंग व्याख्यान आयोजित किये जा रहे है। जिसका मुख्य उददेश्य विद्यार्थियो के कॅरियर को नई दिशा प्रदान करना है। महाविद्यालय के विद्यार्थी रोहित कुमार साहू द्वारा विषेशज्ञ के प्रतियोगी परीक्षा संबंधी अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ.ए.सी.तिवारी, डॉ. महेन्द्र कुमार कुषवाहा, डॉ. नीलिमा, डॉ. सुनीता सिंह, डॉ. तरूणेद्र साकेत के साथ 165 विद्यार्थी उपस्थित रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88