भगवती करती है साधक का कल्याण: स्वामी नरसिंहदास

जबलपुर दर्पण। भगवती की नवदिवसीय आराधना से साधक का कल्याण होता है। पराम्बा प्रसन्न होकर साधक को पुत्रवत आशीर्वाद स्वरूप अभय वरदान प्रदान करती है, जिससे साधक जीवन की हर परीक्षा मे उत्तीर्ण होकर विजयी होता है। उक्त उदगार नवरात्रि के पावन अवसर पर परम पूज्य प्रातः स्मरणीय श्री नरसिंह पीठाधीश्वर स्वामी नरसिंह दास जी महाराज ने कहे। चैत्र नवरात्र महोत्सव मे नरसिंह मंदिर शास्त्रीब्रिज मे प्रातः 9:00 से 12:00 तक श्रीरामचरितमानस का नवाह्नपरायण पाठ 12:00 बजे आरती सायं 6:00 से 9:00 तक पाठ संपन्न हुआ। मां त्रिपुर सुंदरी विद्या ललिता देवी का अभिषेक, शास्त्रनामार्चन, आरती पं आचार्य संजय शास्त्री, प्रियांशु शास्त्री ,संदीप शास्त्री अदि वैदिक आचार्य संपन्न करा रहे है। तृतीया के पूजन अर्चन आरती मे प्रो वीणा तिवारी,लालमन मिश्रा, राम जी पुजारी, रमेश पाठक, कामता प्रसाद गौतम उपस्थिति रहे। चतुर्थी पूजन मे प्रातः काल सभी श्रृध्दालुओ से अधिक से अधिक संख्या मे उपस्थित होकर पुण्य लाभ अर्जित करने का आग्रह नरसिंह मंदिर गीताधाम परिवार ने किया है।



