मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर पर ईएसओ इंडिया के कार्यों को सराहा

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश के मुखिया मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन के द्वारा किये जा रहे कार्यों की जमकर सराहना की यह ही नहीं मुख्यमंत्री ने अपनी आधिकारिक सोशल मिडिया के माध्यम से ईएसओ इंडिया के कार्यों की तारीफ करते हुए फेसबुक ट्वीटर तथा इन्स्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए कहा की अखिल भारतीय इंजीनियरिंग छात्र संगठन नशा मुक्ति ,पर्यावरण संरक्षण और माँ नर्मदा की स्वच्छता के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा संगठन ने जागरूकता के लिए साईकल से 57 दिन में सदस्यों द्वारा नर्मदा नदी की परिक्रमा की गयी। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने एक अन्य पोस्ट के जरिये यह भी बताया की संगठन पदाधिकारियों के साथ भोपाल के स्मार्ट सिटी पार्क में अर्जुन और केसिया के पौधे रोपित किये। ईएसओ इंडिया के राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रवीण सिंह ,राष्ट्रीय संगठन महामंत्री अनिल याग्निक ,राजकुमार चक्रवर्ती, पवन देवक ,शिवराज चौधरी ,लोकेन्द्र सिंह ,विपिन दत्ता ,अतिन खरे , हेमंत मिश्रा , पुरषोत्तम गुप्ता , राकेश चक्रवर्ती , सतीश कुमार आदि ने मुख्यमंत्री को धन्यवाद प्रेषित करते हुए आभार व्यक्त किया है।



