मकर संक्रांति पर हुई प्राण प्रतिष्ठा, पीपल वृक्ष के नीचे विराजमान शिव नंदी महराज, मां शारदा म्यूज़िकल ने की श्री गणेश वंदना के साथ भक्ति गीतों की प्रस्तुति

मनीष श्रीवास जबलपुर दर्पण। सिहोरा नगर पालिका परिषद के अंतर्गत आने वाले मुख्य पोस्ट ऑफिस चौराहा स्थित मृगनयनी मार्ग में 14 जनवरी 2026 दिन बुधवार को सुबह वार्ड नम्बर 2 निवासी श्रीमति बेबी विनय पाल द्वारा शिव नंदी महराज की प्राण प्रतिष्ठा के साथ साथ पीपल वृक्ष के नीचे नया चबूतरा का निर्माण कराया गया। वहीं सुबह 10 बजे पूजा अर्चना के साथ भंडारे का आयोजन देर शाम तक किया। साथ ही भगवान भोलेनाथ एवं नंदी महराज की स्थापना के इस शुभ अवसर पर मां शारदा म्यूज़िकल ग्रुप के द्वारा रात्रि 8 बजे से श्री गणेश वंदना के साथ शुभारम्भ किया व भक्ति संगीत एवं भजनों की प्रस्तुति देर रात तक की गई। भक्ति प्रस्तुति के दौरान – पंडित अश्विनी मिश्रा, हनुमान प्रसाद उपाध्याय, कोमल प्रसाद दुबे एवं आशुतोष सिंह ठाकुर की मौजूदगी में ढोलक वादक, प्रमोद पटेल जबलपुर, ऑर्गन प्लेयर राहुल कुशवाहा ,तबला प्लेयर अरुण यादव ,पैड प्लेयर प्रिंस का सहारणीय योगदान रहा। भक्ति गीत एवं भजनों को सुनने आने जाने वाले भक्तगणों ने पुनः लाभ लिया। साथ ही भक्ति गीत आयोजक प्रस्तुति माँ शारदा म्यूजिकल ग्रुप सिहोरा का मार्केट वासियों ने आभार व्यक्त किया।


