बाबा साहब की प्रतिमा पर सांसद करेगे माल्यार्पण

बाबा साहब की जयंती पर भाजपा करेगी प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम
जबलपुर दर्पण नप्र। बाबा साहब डॉ भीमराव अंबेडकर जयंती के अवसर पर भाजपा द्वारा जिले के प्रत्येक बूथ में कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, गुरुवार 14 अप्रेल को प्रातः 10 बजे अम्बेडकर चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया जाएगा। भाजपा नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर के बताये अनुसार बाबा साहब की जयंती पर माल्यार्पण कार्यक्रम में सांसद राकेश सिंह सहित समस्त पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहेंगे। इसके साथ ही सभी 954 बूथों में कार्यक्रम आयोजित कर बाबा साहब के चित्र पर माल्यार्पण किया जाएगा जिसमे अनुसूचित जाति के व्यक्ति को कार्यक्रम का मुख्य अतिथि बनाया जाएगा। बूथ स्तर पर आयोजित कार्यक्रम का जिला प्रभारी जिला उपाध्यक्ष अभय सिंह ठाकुर को बनाया है।



