जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गरीब परिवार की कन्याओं के विवाह में की आर्थिक मदद

जबलपुर दर्पण। भेड़ाघाट क्षेत्र की ग्राम पंचायत आमाहिनौता के पूर्व सरपंच एवं भाजपा के पूर्व जिला सह कार्यालय मंत्री लखन पटेल के द्वारा ग्राम के अशोक पटेल की पुत्री काजल पटेल की शादी के लिए 5100/- रुपए की राशि दी गई है एवं मन्नूलाल चक्रवर्ती की पुत्री रचना चक्रवर्ती की शादी के लिए 5100/- की राशि दी गई है। लखन पटेल के द्वारा यह संकल्प लिया गया है की ग्राम आमाहिनौता के गरीब परिवार, हरिजन ,आदिवासी, दलित, सामान्य वर्ग, पिछड़ा वर्ग जो भी गरीब परिवार हैं जिस परिवार को भी सहायता की आवश्यकता होगी उस परिवार को सहायता दी जाएगी। शादी होने पर गरीब कन्याओं को 5100/- रुपए नगद एवं गरीब परिवारों में दुख मृत्यु होने पर 2000/- की राशि तत्काल प्रदान की जाएगी। यह भी संकल्प लिया कि ग्राम में जो भी रचनात्मक कार्य है जैसे खेल कूद से सम्बंधित कबड्डी, क्रिकेट, दंगल , धार्मिक कार्यक्रम में बढ़ चढ़ कर सहयोग करने की बात कही। कार्यक्रम में पधारे ग्राम आमाहिनौता के सरपंच जगदीश पटेल ,भेड़ाघाट मंडल के अध्यक्ष धीरज पटेल ,मनीष कुमार शुक्ला, अशोक उपाध्याय, धर्मेंद्र पटेल, बलराम पटेल, वीरेंद्र कुमार प्यासी, मुनु राम पटेल, जगदीश पटेल, भगत राम पटेल, ग्राम पंचायत सचिव अरुण कुमार पटेल, अनिल कुमार पटेल, अभिषेक पटेल सोनू पटेल उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88