भाजपा का चेरीताल मे अन्नोत्सव संपन्न

जबलपुर दर्पण। जन जन के कल्याण के लिए सरकारी योजनाए बनती है, योजनाओ का क्रियान्वयन सुनिश्चित करने जन जन के साथ भाजपा कार्यकर्ताओ की जागरूकता का भी योगदान है। मुश्किल दौर मै हर परिवार को भोजन सुनिश्चित करने केन्द्र की मोदी सरकार और प्रदेश की शिवराज सरकार ने अथक प्रयास किया और निरंतर निशुल्क खाद्यान्न वितरण निरंतर जारी है, उक्त ओजपूर्ण उदगार भाजपा की केन्द्र और राज्य सरकार के व्दारा निरंतर चल रहे निशुल्क अनाज वितरण कार्यक्रम के अन्तर्गत भाजपा चेरीताल विवेकानंद मंडल के संयोजन मे प्रदेश कोषाध्यक्ष सीए अखिलेश जैन, पूर्व पार्षद नवीन रिछारिया के नेतृत्व मे अन्नोत्सव मे बल्देवबाग सह साख भंडार पांडे जी की राशन दुकान कृषि उपज मंडी से कहे। इस अवसर पर वरिष्ठ नेता राजकुमार पटेल, नितिन मिश्रा, राहुल बेन, नरेंद्र खरे, विध्येश भापकर, शैलेष पटेल, अशोक चौधरी, कल्पना तिवारी, बबीता पटेल, प्रशांत महानूर, जगदीश वासवानी, जय सोंधिया उपस्थित रहे।


