भाजपा झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ ने सरकारी स्कूलो में कंप्यूटर ट्रेनिंग व्यवस्था की जाए

जबलपुर दर्पण ।झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक श्री डॉ. अखिलेश खंडेलवाल जी और प्रदेश सह संयोजक श्री दीपक नाहर जी के निर्देशानुसार भाजपा झुग्गी झोपडी प्रकोष्ठ ग्रामीण के जिला सह संयोजक आशीष शुक्ला जी ने म.प्र. उच्च शिक्षा मंत्री श्री इंदर सिंह परमार जी को ज्ञापन सौंपकर बताया कि सरकारी स्कूलो में कम्प्यूटर और स्पोर्ट्स तथा योगा क्लासेस शुरू की जाए इसका निवेदन किया। क्यों की आज कम्प्यूटर का युग है जिसमें प्राइवेट स्कूलों के छात्र-छात्राएं तो कम्प्यूटर की शिक्षा ले लेते है पर गरीब,असहाय और निर्धन सरकारी स्कूलों के बच्चे इससे वंचित रह जाते हैं। इस मौके पर ठा. बाबू सिंह जी,आशीष शुक्ला जी,डॉ. सचिन बुधौलिया जी,शेलेन्द्र बघेल जी और अनेक कार्यकर्तागण उपस्थित रहें।



