हनुमान जयंती पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम

जबलपुर दर्पण। श्रीराम मंदिर मदनमहल जबलपुर मेंक्षश्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व पर श्रीराम मंदिर मदन महल मे आयोजित कार्यक्रम प्रातः 10 बजे ध्वजारोहण,
संगीत मय सुदंर काण्डं प्रातः 10:30 बजे, श्री हनुमान जी का जन्म 12:30 बजे, आरती, भजन प्रसाद वितरण एक बजे भंडारा होगा। सभी भक्तों से उपस्थिति का आग्रह गुलशन माखीजा राम मंदिर मदन महल गुप्तेश्वर रोड के सदस्यो ने की है।
श्री बडे महावीर मंदिर बडा फुहारा मराठा कालीन नगर के मध्य विराजित श्री बडे महावीर जी महाराज मंदिर मे जन्मोत्सव पर सर्वराहाकार पं आशीष पुजारी बडे महाराज ब्रम्ह मुहूर्त मे अभिषेक, चोला धारण, हवन महाआरती , संध्या 8 बजे भजन संध्या आयोजित है।
पुजारी आचार्य कमलेश मिश्रा ज्योतिषाचार्य, महावीर मंदिर शास्त्री ब्रिज जानकारी देते हुए बताया कि मंदिर में अखंड मानस पाठ का आयोजन यह गया है। दिनांक 15 से प्रारंभ होकर हनुमान जयंती के दिन इसका समापन होगा। तत्पश्चात हनुमान जी का अभिषेक पूजन, हनुमान चालीसा, आरती तथा भंडारा आयोजित किया जावेगा।



