जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण
डॉ अमित साहू बने भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश सह संयोजक

जबलपुर दर्पण नप्र। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष व सांसद विष्णुदत्त शर्मा एवं प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद की सहमति से शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक डॉ नितेश शर्मा ने प्रकोष्ठ के प्रदेश पदाधिकारियों की घोषणा की है। जबलपुर से डॉ अमित साहू को प्रदेश सह संयोजक बनाया गया है। इस नियुक्ति पर भाजपा के जनप्रतिनिधियों पदाधिकारियों एवँ कार्यकर्ताओं ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश संगठन का आभार व्यक्त किया है।