संभागीय पेंशन कार्यालय में अनियमिताओं का अम्बार

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक अधिकारी कर्मचारी संगठन के प्रदेशअध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि कलेक्टर परिसर में स्थित संभागीय/जिला पेंशन कार्यालय में अनिमिताओ, अधिकारी और कर्मचारियों की मिली भगत और हीला हवाली के चलते सेवानिवृत्त कर्मचारियों को अपने ही स्वत्वों को पाने के लिए पेंशन कार्यालय के महीनों चक्कर लगाना पड़ता है, कभी पेंशन प्रकरण के नाम पर तो कभी पी पी ओ जारी होने के बाद वेरिफिकेशन / ग्रेच्युटी तो कभी पेंशन प्रकरण भोपाल स्टेट बैंक भेजे जाने के नाम पर उन्हे मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है l जिससे कर्मचारियों में रोष व्याप्त हैl
पेंशन कार्यालय के अधिकारी और कर्मचारियों की जब तक मंसा पूरी नहीं होती तब तक ऐन केन प्रकारेण उनके प्रकरणों पर आपत्ती लगा कर लटकाया जाता है और ज्यों ही उनके मन की पूरी कर दी जाती है तब सेवानिवृत्त कर्मचारियों के वित्तीय प्रकरण आगे बड़ते है एवं उपादान इत्यादि के देयक पास होते हैl
संघ ने आगे बताया कि अनियमिताओं का आलम यह है कि जब तक चपरासी से लेकर अधिकारी तक बन्दर बांट नहीं होती तब तक फाईलें आगे नहीं बड़ती और जो कर्मचारी अपने 40 से 45 वर्ष विभागों एवं शासन-प्रशासन के हित में पूरी निष्ठा के साथ कार्य करने के बाद होता है उसे अपने ही स्वतवो को प्राप्त करने के लिए पेंशन कार्यालय के चक्कर काटने होते हैं और अनियमिताओं की भेंट चढ़ना होता है जो की अत्यन्त चिन्ता की बात है
संघ के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, जियाउर्रहीम, दिनेष गौंड़, हेमंत ठाकरे, राकेष श्रीवास,विनोद सिंह, फिलिप एंथोनी, राजकुमार यादव, एनोस विक्टर, रऊफ खान, गुडविन चाल्र्स, धनराज पिल्ले, उमेष सिंह ठाकुर, सुरेन्द्र चौधरी, सुनील झारिया, राकेश गुप्ता, देवेंद्र भट, ओम प्रकाष झारिया, गोपीषाह, रामकुमार कतिया, सुधीर अवधिया, आषा राम झारिया, मनीष मिश्रा, राजकुमार यादव, सुधीर पावेल, विनोद सिंह, राजेन्द्र सिंह, संतोष चैरसिया, रामदयाल उईके, अफरोज खान, देवेन्द्र पटेल, मनीष झारिया, रवि जैन, नेत राम, नीरज मरावी, वीरेन्द्र श्रीवास, सुनील स्टीफन, विनय रामजे, सरीफ अहमद अंसारी, आषीष कोरी, मनीष मिश्रा, एस.बी.रजक, सुखराम विष्वकर्मा आदि ने कमिश्नर महोदय जी से मांग की है की सेवानिवृत्त कर्मचारियों को उनके स्वतवो का भुगतान अविलंब समय पर किया जाएl


