जय रेवाखण्ड माँ नर्मदा युवा संगठन द्वारा निकाली गई विशाल झण्डा यात्रा

जबलपुर दर्पण भेड़ाघाट। श्री हनुमान जन्मोत्सव के पावन पर्व के अवसर पर जय रेवाखण्ड माँ नर्मदा युवा संगठन द्वारा शाम 6 बजे विशाल झण्डा यात्रा निकाली गईं । झंडा यात्रा अंकित किराना भेड़ाघाट से प्रारम्भ होकर नगर का भ्रमण करते हुए पंचवटी घाट हनुमान मंदिर भेड़ाघाट में समाप्त हुई। आयोजन के पूर्व विशाल भण्डारा , पूजन , आदि के कार्यक्रम सम्पन्न हुए । इस अवसर पर कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में संघठन के प्रदेश अध्यक्ष पं.अपूर्व त्रिवेदी , शुभम मिश्रा , ऋषभ दुबे , जिला ग्रामीण अध्यक्ष ठा . अनमोल सिंह राजपूत ( विराट ) , वीरू यादव , मानव घनघोरिया , अंकित सिंह ठाकुर , अक्षय गोस्वामी , अमित बर्मन , लोकेश ठाकुर , दुर्गेश चक्रवर्ती , सुनील बर्मन , शरद शर्मा , हर्ष भाई , विकास नामदेव , संजू यादव , कमलेश चडार , संकेत व्यास , छुटके भाई एवं समस्त शहर व नगर वासी यात्रा के दौरान उपस्तिथ थे ।



