क्राईम ब्रांच व ग्वारीघाट थाने की जॉइंट टीम की छापेमारी में एक सटोरिये को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। जिले में इस समय आईपीएल क्रिकेट मैच का सट्टा खिलाने की लगातार सूचना पुलिस अधीक्षक को मिल रही थी। जिस पर सट्टा खिलाने वालो पर सक्त कार्यवाही के निर्देश दिए गए थे। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के दुबे कम्पाऊण्ड में तनिष्क नागरानी उर्फ तनु अपने घर पर मोबाईल तथा लैपटॉप के माध्यम से के.के.आर एवं राजस्थान रॉयलस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाने की लगातार शिकायत मिल रही थी। ग्वारीघाट थाना प्रभारी श्रीमती भूमेश्वरी चौहान से मिली जानकारी अनुसार देर रात क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली कि दुबे कम्पाऊण्ड निवासी तनिष्क नागरानी उर्फ तनु अपने घर में मोबाईल व लैपटॉप के माध्यम से के.के.आर एवं राजस्थान रॉयलस के बीच चल रहे आईपीएल क्रिकेट मैच में ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिला रहा है। सूचना पर ग्वारीघाट थाना एवं क्राईम ब्रांच द्वारा जॉइंट टीम बनाकर दबिश दी गई, कमरे में एक युवक मोबाईल एवं लैपटॉप के माध्यम से ऑनलाईन क्रिकेट सट्टा खिलाते मिला, जिसने अपना नाम तनिष्क नागरानी उर्फ तनु उम्र 20 साल निवासी दुबे कम्पाऊण्ड बताया,लैपटाप एवं मोबाईलों के माध्यम से ऑनलाईन सट्टा का कारोबार करते हुए पाये जाने पर आरोपी के विरूद्ध थाना ग्वारीघाट में धारा 3/4, 4(क) सट्टा एक्ट के तहत कार्यवाही करते हुए प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।


