जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भारत रक्षा मंच द्वारा संत रविदास का हुआ पूजन

जबलपुर दर्पण। महामंत्री नरेश चौधरी के संयोजन में पोलीपाथर में आयोजित भव्य जयंती समारोह में भारत रक्षा मंच द्वारा संत रविदास महाराज का पूजन अर्चन किया गया। इस अवसर पर पूर्व मंत्री शरद जैन, डॉ. एच.पी. तिवारी,पंकज दुबे,जगदीश दुबे, डॉ. रोहित आचार्य,सत्य प्रकाश यादव,राकेश त्रिवेदी ,रत्नेश सोनकर, स्नेहा ज्योति सिंह व संतोष झरिया सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित थे। अतिथियों ने गुरु रविदास जी को ईश्वर का अनन्य आराधक बताते हुए लोगों का आह्वान किया कि वे गुरु जी से प्रेरणा लेकर अपने प्रत्येक कार्य को परमेश्वर की पूजा समझकर संपन्न करें और हर परिस्थिति में ईश्वर का स्मरण करते रहें।



