खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

तीन वर्षों के बाद भी पूरा नहीं हो सका पुलिया का निर्माण, बनी हुई है परेशानी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद मुख्यालय समनापुर व बजाग जनपद मुख्यालय को जोड़ने वाली बहू उपयोगी मार्ग पर चिन्हित ठिकानों में शासन प्रशासन द्वारा करोड़ों रुपए खर्च करके पुलिया निर्माण का कार्य कराया जा रहा है,जो पिछले 3 वर्षों से अधूरा पड़ा हुआ है। बताया गया कि पुलिया निर्माण का कार्य अधूरा होने से अस्थाई डायवर्सन मार्ग से लोग आवागमन करते हैं, जिससे राहगीरों सहित वाहन चालकों को दुर्घटना का अंदेशा बना हुआ है, बावजूद पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने ठेकेदार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही है। गौरतलब है कि पुलिया निर्माण कार्य पिछले 3 वर्षों से कार्य अधूरा पड़ा हुआ है, अस्थाई डायवर्सन मार्ग पर कल बुधवार अमरैया टोला के पास खमरिया तिराहा में एक ट्रक पलट गया जो ईटा से भरा हुआ था,गनीमत रही कि घटना में किसी को गंभीर चोटें नहीं आई। ग्रामीणों की मानें तो आए दिन डायवर्सन पुल से आवागमन करने में वाहन चालक दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं,बावजूद पुलिया निर्माण कार्य में तेजी लाने ठेकेदार द्वारा कोई ठोस पहल नहीं की जा रही।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88