चरगवां नहर से मोटर साइकिल चुराने वाले चारों आरोपियो को पुलिस ने दबोचा

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। चरगवां थाने मे शंकर गौड़ उम्र 21 साल निवासी ग्राम चनेरी ने लिखित शिकायत की कि दिनांक 14/04/22 को वह अपनी मोटर सायकिल क्र एमपी 20 एनआर 0778 से अपने साथी राजेन्द्र को बिठाकर दियाखेड़ा बारात में जा रहा था। रास्ते मे दोनो चरगवां नहर के किनारे मोटर साईकिल खडी कर कैनाल के पानी से हाथ मुँह धोने के लिये रूके तभी चार लडके आये और बोले तुम लोग कहाँ से आये हो,कहाँ जा रहे हो,मेरे द्वार बताया कि बारात मे दियाखेडा जा रहा हूँ। तब चारो लडके चले गए। जब हम मुंह हाथ धोकर वापिस आय तो मोटर साईकिल नही थी। आस पास अपनी मोटर साईकिल ढूँढी जो नही मिली। उसे शंका हुई कि, मोटर साईकिल वही चार लडके चोरी किए है। शिकायत पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया। अज्ञात लड़को के हुलिया के संबंध में बारीकी से पूछताछ की गयी तो पता चला कि एक लड़के की दाहिनी आँख छोटी थी। इसी को आधार मानकर घटनास्थल के आसपास कई गांव मे तलाश पतासाजी करते हुये राजा भूमिया निवासी ग्राम गंगई जिसकी एक ऑख छोटी थी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गयी जिसने अपने साथी रम्मू भूमिया,अन्नु उर्फ अनुराग भूमिया एंव राहुल भूमिया के साथ गंगई नहर की पुलिया से एक मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार करते हुये बताया कि, सीसीटीव्ही फुटेज के माध्यम से हम पकड़ न जाये इस कारण साक्ष्य नष्ट करने के लिए हम लोगो ने पेट्रोल डालकर मोटर साइकिल को जलाकर जंगल मे छुपा दिया था। रम्मू भूमिया,अन्नु उर्फ अनुराग भूमिया,एवं राहुल भूमिया को अभिरक्षा में लेते हुये आरोपियों की निशादेही पर चुराई हुई जली मोटर सायकिल को जप्त करते हुये,चारों के द्वारा मोटर सायकिल चुराने एवं साक्ष्य छिपाने की नीयत से मोटर साइकिल जलाया जाना पाये जाने पर प्रकरण में धारा 201,435,34 भादवि बढ़ाते हुये चारो को प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया गया है।



