जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

स्वास्थ्य मेले में मिली डिजिटल एक्स – रे मशीन की सौगात

जबलपुर दर्पण। एस्सेल माइनिंग द्वारा छतरपुर की स्वास्थ्य सेवाओं को सुधारने का संकल्प निरंतर जारी देश भर में मनाये जा रहे आजादी के अमृत महोत्सव के अंतर्गत विकासखंड बड़ा मलहरा में मंगलवार को स्वास्थ्य मेला आयोजित किया गया । स्वास्थ्य मेले में स्थानीय विधायक प्रद्युम्न सिंह लोधी ने एस्सेल माइनिंग द्वारा प्रदत्त अत्याधुनिक डिजिटल एक्स रे मशीन का लोकार्पण किया । इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि सुनील मिश्रा , मुख्य स्वास्थ एवं चिकित्सा अधिकारी श्री विजय पथरोइया , अनुविभागीय अधिकारी विकास आनंद , ब्लॉक मेडिकल ऑफिसर हेमंत जी , तहसीलदार कमलेश उपस्थित रहे । विधायक लोधी ने कहा कि जनता को घर द्वार पर ही बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए स्वास्थ्य मेलों का आयोजन किया जा रहा है । उन्होंने स्वास्थ्य मेले में जिला प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग द्वारा की गई व्यवस्थाओं का जायजा लिया । केंद्र व राज्य सरकार द्वारा नागरिकों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करवाने के साथ – साथ खेल , शिक्षा , सडक़ व अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाई जा रही है । यह बात विधायक लोधी ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़ा मलहरा में विकासखंड स्तरीय स्वास्थ्य कैंप का शुभारंभ कर कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि संबोधित करते हुए की । उन्होंने कहा कि एस्सेल माइनिंग द्वारा छतरपुर जिले की स्वास्थ्य अधोसंरचना को सुदृढ़ बनाने के संकल्प का यह अगला पड़ाव है , तथा इसके पहले भी एस्सेल माइनिंग द्वारा बहुमूल्य जीवन रक्षक उपकरण , लाइफ सपोर्ट एम्बुलेंस तथा डिजिटल एक्स रे मशीन छतरपुर जिला अस्पताल तथा बक्सवाहा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र को प्रदान किये गए हैं ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page

situs nagatop

nagatop slot

kingbet188

slot gacor

SUKAWIN88